गुरुग्राम। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 अंतर जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में गुड़गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महेंद्रगढ़ को नौ रन से हरा दिया। चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम, लाहली के ग्राउंड-बी पर खेले गए मुकाबले में महेंद्रगढ़ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 65 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉस जीतकर गुड़गांव ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। महेंद्रगढ़ की ओर से चिराग ने 28 और वर्श सैनी ने 11 रन बनाए। गुड़गांव के रोनक ने पांच विकेट झटके, जबकि राघवेंद्र और वंश जैन को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुड़गांव ने एक विकेट खोकर 68 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। मयंक ने 40 और नित्यंत ने 19 रन बनाए। महेंद्रगढ़ की ओर से युवराज को एक विकेट मिला। इस जीत से गुड़गांव ने प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन मजबूत किया। संवाद