फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर सेक्टर-85 में मॉल के पास कूड़ा जमा, सफाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। सेक्टर-85 स्थित मॉल के पास कूड़े का ढेर लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिन से यहां कूड़ा जमा हो रहा है, लेकिन नगर निगम की ओर से इसे समय पर नहीं उठाया जा रहा है। इससे इलाके में गंदगी बढ़ रही है और बदबू के साथ बीमारियों का खतरा भी पैदा हो गया है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा तो नियमित रूप से उठा रहा है, लेकिन सड़कों और खाली जगहों पर फेंके जा रहे कूड़े पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई लोग अवैध रूप से यहां कूड़ा डालकर चले जाते हैं, जिससे समस्या और बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी जयपाल यादव ने बताया कि मॉल के पास काफी समय से कूड़ा जमा है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि नगर निगम को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए, जो खुले में कूड़ा फेंकते हैं, ताकि इलाके में सफाई बनी रहे।
विज्ञापन




वहीं रवि सिंह ने बताया कि सड़क किनारे कूड़ा जमा होने से आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। गंदगी की वजह से बदबू फैल रही है और आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द इस कूड़े को हटाया जाए और साथ ही अवैध रूप से कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें