फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आवासीय इलाकों के पास कूड़े के ढेर, संक्रमण फैलने का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपीआर के किनारे प्लास्टिक, घरेलू कचरा और अन्य ठोस अपशिष्ट खुले में फेंका जा रहा
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। शहर की घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में खुलेआम डंप यार्ड बना दिए गए हैं। एसपीआर के किनारे बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, घरेलू कचरा और अन्य ठोस अपशिष्ट खुले में फेंका जा रहा है जिससे आसपास का वातावरण लगातार दूषित हो रहा है। कचरे के बड़े-बड़े ढेरों के बीच लावारिस पशु भोजन तलाशते नजर आते हैं जिससे क्षेत्र में गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है।



आवासीय भवनों के बिल्कुल पास इस प्रकार कचरा डंप किया जाना पर्यावरणीय नियमों का खुला उल्लंघन है। क्षेत्र में रहने वाले बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। लोगों के अनुसार कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। वहीं बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों तथा अन्य रोग फैलाने वाले जीवों के पनपने की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन




नागरिकों ने नगर निगम गुरुग्राम, महानगर विकास प्राधिकरण और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांग की है कि इस अवैध डंपिंग को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। साथ ही पूरे क्षेत्र की वैज्ञानिक तरीके से सफाई कराकर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में दोबारा यहां कचरा न डाला जा सके।
विज्ञापन

समाजसेवी व स्थानीय निवासी आरके जायसवाल का कहना है कि स्मार्ट सिटी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे गुरुग्राम में रिहायशी क्षेत्रों को कूड़ाघर में बदलना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत डंप यार्ड हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें