फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिकंदरपुर मार्केट में कूड़े का ढेर, दुर्गंध से बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद कूड़े से दुर्गंध उठने के कारण दुकानों में बैठना भी मुश्किल हुआ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिकंदरपुर मार्केट में कूड़े का उठान नहीं होने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि मेट्रो पिलर के आसपास कई दिनों से कूड़ा पड़ा है। बारिश के बाद कूड़े से दुर्गंध उठने के कारण दुकानों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने और नियमित रूप से कूड़े का उठान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएलएफ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में शामिल सिकंदरपुर मार्केट में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मेट्रो पिलर के पास लोग खुले में कूड़ा डाल देते हैं। इसके कारण यहां लगातार गंदगी बनी रहती है। पिछले कुछ दिनों से कूड़े का उठान नहीं होने के कारण स्थिति और खराब हो गई है। सिकंदरपुर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि समस्या के संबंध में नगर निगम को शिकायत भी दी गई है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। बारिश के बाद कूड़े से दुर्गंध आने के कारण दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी परेशानी होती है। दुकानदारों ने पार्षद सुंदर को इस बारे में अवगत कराया है।
विज्ञापन




कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। बारिश के बाद कूड़े से तेज दुर्गंध आती है।
- संजीव यादव, दुकानदार

नगर निगम को जल्द कूड़ा उठवाना चाहिए। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
- रविंद्र यादव, दुकानदार
ग्राहक गंदगी देखकर दुकान में रुकना पसंद नहीं करते। शिकायत का समाधान हो।
- मुकेश यादव, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें