फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 10 दिन बाद सुखराली में मंदिर के पास से उठा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कृपया अमर उजाला इंपैक्ट: के लाेगो का भी प्रयोग करें
विज्ञापन




पास में स्कूल भी है, शिक्षकों ने कहा कूड़े का डंपिंग प्वाइंट हटाकर दूसरे स्थान पर बनाया जाए


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सुखराली में मंदिर और सरकारी स्कूल के पास कूड़ा डंपिंग प्वाइंट से 10 दिन बाद शुक्रवार को कूड़ा उठा। इस दौरान यहां मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को यहां पर जेसीबी मशीन पहुंची और कूड़ा उठाने का काम शुरू हुआ।
इस संबंध में अमर उजाला के 15 जुलाई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। उस दिन शिवरात्रि थी और श्रद्धालुओं को कूड़े के पास से ही होकर गुजरना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के लिए आन लाइन शिकायत भी की थी। यहां पर सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल कुसुमलता और शिक्षक नरेश यादव कहते हैं कि कूड़े के ढेर से बदबू उठती है। इससे बच्चों का कक्षाओं में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। बार बार शिकायतें की जाती हैं लेकिन कूड़े का उठान समय पर नहीं हो पाता है। उमस भरे मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा भी रहता है। इस लिए जरूरी है कि यहां पर बनाया गया कूड़ा डंपिंग प्वाइंट हटा कर दूसरी जगह बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर राजेंद्र पार्क में भी शुक्रवार को करीब सात दिन बाद कूड़ा उठाने का काम शुरू हुआ। यहां के श्रवण कुमार कहते हैं कि उनके क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था है, लेकिन कूड़ा उठाने वाली गाड़ी सप्ताह में एक बार ही आती है। इस कारण लोग प्रतिदिन का कू़ड़ा या तो आसपास के प्लाट आदि में फेंक देते हैं या आसपास कूड़े के ढेर लगा देते हैं। इससे परेशानी होती है। डोर टू डोर के लिए यहां के निवासी भुगतान भी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें