फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आयुष केंद्र पर इलाज के साथ बदबू की डोज फ्री में दी जा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बहीन में स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लगे हैं कूड़े के ढेर, मरीज के साथ स्टाफ भी परेशान
विज्ञापन

सोमदेव आर्य

हथीन। बहीन उपतहसील के दो दर्जन गांवों की दो लाख की जनसंख्या की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बनाए गए आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सामने लगे गंदगी के ढेरों से आम आदमी परेशान है। सेंटर में इलाज के लिए और अन्य विभागीय कामों के लिए जो भी लोग आते हैं उन्हें कूड़े के ढेरों से उठ रही सड़ांध एवं दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। बढ़ती गंदगी से स्टाफ भी परेशान है।
स्वास्थ्य केंद्र में गांव बहीन के अलावा मानपुर, पहाड़ी, कौंडल, आलीमेव, आली ब्राह्मण, नांगल सभा, पावसर, अंधोप, खाइका, कोट, रनियाला खुर्द, मालुका, गहलब, नांगल जाट आदि गांवों के लोग आते हैं। आयुष सेंटर के बाहर लगे कूड़े के ढेरों से आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह बनी हुई है कि आसपास के दुकानदार भी कूड़ा फेंक कर चले जाते हैं। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




आयुष सेंटर में आते ही गंदगी का सामना करना पड़ता है। लम्बे अरसे से गंदगी के ढेर पड़े हुए हैं। प्रशासन को अविलंब कूड़े के ढेर हटवाने चाहिए।
- अतर सिंह पूर्व मेंबर ग्राम पंचायत बहीन

लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाओं के लिए बनाया गया आयुष केंद्र में कोई भी व्यक्ति बदबू के चलते नहीं जाता है। स्टाफ भी परेशान है।- कल्याण सिंह निवासी बहीन

ग्राम पंचायत के संज्ञान में मामला आया है। सेंटर के आसपास जो दुकानदार है वे गंदगी फैला रहे हैं। उन्हें अपनी अपनी दुकानों पर कूड़ेदान रखने चाहिए। ग्राम पंचायत शीघ्र ही सेंटर के सामने के कूड़े के ढेरों को हटवा देगी। - विक्रम सिंह सरपंच ग्राम पंचायत बहीन
विज्ञापन


वेलनेस सेंटर के सामने लगे कूड़े के ढेरों से स्टाफ भी परेशान है। वह स्वयं प्रशासन के माध्यम से गंदगी को हटवाने का अनुरोध करने वाली हूं।- सोनिया मेहंदीरत्ता, कम्युनिटी हैल्थ अफसर बहीन



संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें