फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आवाजाही में कूड़ा बन रहा है बाधा, जल्द उठान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

सेक्टर-104 के ग्रीन बेल्ट और टेकचंद नगर की ओर जाने वाली सड़क पर फैली है गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-104 के ग्रीन बेल्ट और टेकचंद नगर की ओर जाने वाली सड़क पर कई दिनों से कूड़े का ढेर लगा है। इससे लोगों को आवाजाही में बदबू और गंदगी से का सामना करना पड़ रहा है। ग्रीन बेल्ट की रौनक भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने इस बारे में कई बार नगर निगम को शिकायत दी लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इससे लोगों में नाराजगी है। उन्होंने मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कूड़े की वजह से लोग गंदगी और बदबू में रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

-
कूड़े की गाड़ी कई दिनों से समय पर नहीं आ रही है जिसके कारण आते-जाते लोग घर का कूड़ा डाल जाते है। -त्रिलोकी चंद, दुकानदार
कई बार कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सांसा लेने में परेशानी होती है। -मोहब्बत सिंह, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें