फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कूड़े के ढेर में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। शहर में प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में ग्रैप-3 लागू होने के बावजूद कई जगहों पर खुले में कूड़े को जलाया जा रहा है। मंगलवार को अनाज मंडी के मुख्य गेट के सामने कूड़े का ढेर से धुआं उठता रहा है। हर रोज सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन आवागमन करते हैं। इस कूड़े के ढेर में हर रोज आग लगा दी जाती है। इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। कई बार आग इतनी ज्यादा तेज होती है कि अनाज मंडी के सामने धुंआ भर जाता है।
विज्ञापन



अनाज मंडी के सचिव इंद्रपाल ने बताया कि उकई बार इस कूड़े के ढेर को हटाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोग कचरे में आग लगाकर प्रदूषण फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें