फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नौ दिनों तक रहेगी गरबे की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं नवरात्रि, अलग-अलग जगहों पर चल रही उत्सव की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 22 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्रों के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में अलग-अलग जगहों पर उत्सव मनाया जाएगा। शहर के गुजराती समाज के लिए यह समय आपसी मेल जोल का भी उत्सव होता है। गुजराती समाज की ओर से सेक्टर-33 के मार्बल मार्केट के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में नौ दिनों गरबा उत्सव मनाया जाएगा।
समाज से गुरुग्राम प्रधान अविनाश त्रिवेदी ने बताया कि हर शाम केवल गुरुग्राम ही नहीं, दिल्ली-एनसीआर के गुजराती परिवारों की इस कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहिणियां सीखेंगी गरबा-डांडिया
कोरियोग्राफर डांसर विजया फ्लोरा नवरात्र के दौरान होने वाले डांडिया-गरबा के लिए महिलाओं को डांस स्टेप सिखा रही हैं। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से गरबा की निशुल्क कार्यशाला सेक्टर-चार स्थित सामुदायिक भवन में शुरू होगी। यहां रोजाना महिलाएं गरबा नृत्य का अभ्यास करेंगी। 27 सितंबर की शाम सेक्टर-चार स्थित वैश्य धर्मशाला के ऑडिटोरियम में गरबा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें