फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में रहकर कौशल दिखाता रहा पुलिस को अपना ‘कौशल’

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में रहकर कौशल दिखाता रहा पुलिस को अपना ‘कौशल’
विज्ञापन

गुरुग्राम। गैंगस्टर कौशल इतना शातिर था इसका अंदाजा उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी लगाया जा सकता है। कौशल की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि पुलिस से बचने के लिए दिसंबर 2017 में थाईलैंड जाकर उसने चार-पांच दिनों तक लगातार अलग-अलग लोकेशन पर मोबाइल और कैमरे से फोटो शूट कराया था। खुद को वास्तविक जताने और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कौशल इसके बाद दुबई शिफ्ट हो गया, जहां से वह जान-बूझकर सोशल मीडिया पर करीब डेढ़ साल तक कुछ दिनों के अंतराल में फोटो अपलोड करता रहता था, ताकि सभी को यह लगे की वह थाईलैंड में है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट के आधार पर पुलिस भी उसके थाईलैंड में होने की बात मानती रही। पुलिस और खुफिया तंत्र को चकमा देने के लिए वह थाईलैंड के नंबरों से व्हाट्सएप के जरिए कॉल करता था। यह सारा खेल वह दुबई में बैठकर खेल रहा था। करीब एक साल पहले स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के गठन के बाद मोस्ट वांटेड की सूची में उसका नाम सबसे ऊपर आने के बाद उसने अपना फेसबुक अकाउंट ही चलाना बंद कर दिया। दुबई में हरियाणा पुलिस को उसके लैपटॉप और मोबाइल से ऐसे फोटो का पूरा एलबम मिला है। टीम से जुड़े पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जब उसे आशंका हो गई कि पुलिस की साइबर टीम उसको ट्रैक कर रही है तो उसने सोशल मीडिया चलाना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन

बस जिम के लिए बाहर निकलता था कौशल
दुबई के जिस स्थान पर कौशल ने अपना ठिकाना बना रखा था वह एक भारतीय दंपति का मकान था। यहां नरेश कुमार के नाम से रहते हुए कौशल जिम करने के लिए घर से बाहर निकलता था। इसके बाद पूरा दिन घर पर ही रहता था। वह लैपटॉप और मोबाइल पर ही ऑनलाइन रहकर अपने नेटवर्क पर निगरानी रखने के अलावा गुर्गों को दिशा-निर्देश देता था।
विज्ञापन

पहली बार हुई दुबई पुलिस के साथ बैठक
गैंगस्टर कौशल की गिरफ्तारी के सफल ऑपरेशन के बाद मंगलवार को पहली बार दो आईपीएस अधिकारी दुबई पहुंचे और दुबई पुलिस के साथ बैठक की। इसमें कौशल के प्रत्यर्पण संबंधी चर्चा हुई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कौशल को हरियाणा पुलिस को कब तक सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें