फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kala khairampuria: खैरमपुरिया को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, गुरुग्राम की इस कॉलोनी के पते पर बना था पासपोर्ट

Mon, 15 Jul 2024 10:09 AM IST
शाहरुख खान मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। काला का पासपोर्ट गुरुग्राम की इस कॉलोनी के पते पर बना था। एसटीएफ के सूत्रों की माने तो राकेश उर्फ काला का पासपोर्ट बनवाने में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का हाथ है। 
विज्ञापन
Kala Khairampuria - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया की पहचान भोंडसी थाना पुलिस के रिकॉर्ड में प्रवीण के नाम से है। भोंडसी गांव की जमीन पर बसी डिफेंस कॉलोनी के एक मकान के पते पर उसके पासपोर्ट का वेरिफिकेशन कराया गया है। इस मामले की जांच पुलिस महानिदेशक के आदेश पर एसटीएफ गुरुग्राम कर रही है।
विज्ञापन


गैंगस्टर का फर्जी पासपोर्ट का वेरिफिकेशन कराने के बाद भोंडसी थाना पुलिस में तैनात रहने वाले तत्कालीन पुलिस अधिकारी भी एसटीएफ के रडार पर हैं। एसटीएफ के सूत्रों की माने तो भोंडसी थाना क्षेत्र राकेश उर्फ काला का पासपोर्ट बनवाने में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का हाथ है। 

उसके वेरिफिकेशन के दौरान सभी मानकों को पूरा नहीं किया गया है। पूरे मामले का खुलासा करने के लिए जल्द ही एसटीएफ गुरुग्राम की टीम उसे रिमांड पर लेगी। अभी तो आरोपी हिसार एसटीएफ के पास छह दिन की रिमांड पर है। हिसार में कार शोरूम के संचालक की हत्या के मामले में उसका हाथ है। 
विज्ञापन


अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर आरोपी काला ने हत्याकांड की जिम्मेवारी ली थी। एसटीएफ मुख्यालय पर तैतात एएसआई अशोक के बयान पर भोंडसी थाना पुलिस ने गैंगस्टर राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला तीन जुलाई को दर्ज किया था। 
 

शिकायत में बताया गया कि एसटीएफ सूत्रों को पता चला है कि जघन्य अपराधी राकेश उर्फ राकेश काला उर्फ काला खैरमपुरिया पुत्र सुरेश कुमार निवासी खैरमपुर थाना आदमपुर, जिला हिसार जिसका आपराधिक रिकॉर्ड है। 

 

आरोपी ने मिलीभगत करके पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी कागजात व दस्तावेज तैयार करके प्रवीण कुमार पुत्र सुरेश कुमार डिफेंस कॉलोनी भोंडसी गुरुग्राम के नाम पासपोर्ट बनवा कर विदेश में फरार हो गया है। जिसका पासपोर्ट नंबर W5659684 है। 

 

आरोपी फतेहाबाद हरियाणा से उद्घोषित अपराधी रहा है और हनुमानगढ़ जिले के सेशन जज की ओर से एक मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा सुनाई हुई है। जिसमें काला पैरोल पर आकर फर्जी नाम प्रवीण से पासपोर्ट बनवा कर विदेश में फरार हो गया था। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

इसी पासपोर्ट नंबर से काला तक पहुंची एसटीएफ : हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में आपराधिक वारदात को विदेश में बैठकर अंजाम दिलाने वाले राकेश उर्फ काला एसटीएफ के निशाने पर करीब दो साल से था, मगर उसे दबोचने का कोई क्लू नहीं मिल रहा था। इसी बीच एसटीएफ को उसके फर्जी पासपोर्ट नंबर का पता चला। 

 

जिसके बाद एसटीएफ ने उसकी ट्रेवल हिस्ट्री निकालकर गृह मंत्रालय से मदद ली। सूत्रों की माने तो एसटीएफ ने पासपोर्ट रद्द कराने के बाद उसे थाईलैंड से निष्कासित कराने की प्रकिया पूरी कराने के साथ ही थाईलैंड में अपना जाल बिछाया। थाईलैंड से उसके पास से मिले इनपुट के आधार पर ही सोनीपत में एनकाउंटर को अंजाम दिया गया।

आईटी हब के कारण गैंगस्टर ने बनाया सॉफ्ट टारगेट
गुरुग्राम में काफी संख्या में आईटी कंपनियां होने से गैंगस्टर के गुर्गों ने यहां से पासपोर्ट बनवाने की साजिश रची। इसके तहत भोंडसी एरिया में डिफेंस काॅलोनी को चुना गया। यह क्षेत्र हाल में नगर निगम ने नियमित किया है। पहले यहां पर दर्जनों की संख्या में अवैध कॉलोनियां बसी थीं। 

 

इन कॉलोनियों में कंपनियों में काम करने वाले युवा किराए पर रहते हैं। उनका पासपोर्ट वेरिफिकेशन पुलिस के पास आना आम बात होती है। इसी भीड़ में आरोपी गैंगस्टर प्रवीण नाम से फर्जी कागजात बनाकर पासपोर्ट बनवाने में सफल रहा।
 
विज्ञापन

गैंगस्टर राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया के फर्जी पासपोर्ट मामले की एसटीएफ जांच कर रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ एक्ट के हिसाब से सख्त कार्रवाई की जाएगी।- सिमरनदीप सिंह, डीआईजी एसटीएफ, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें