फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कामर्शियल वाहनों की फर्जी टैक्स रसीद काटने वाले गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश की टैक्स पर्चियां देकर लगा रहे थे राजस्व को चपत



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व आरटीओ कार्यालय की संयुक्त टीम ने शहर के दो स्थानों पर छापेमारी करके व्यावसायिक गाड़ियों की फर्जी टैक्स की रसीद बनाकर पैसे बनाने व राजस्व की चपत लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया। दोनों ही मामलों में कमिश्नरेट के अलग-अलग दो थानों में केस दर्ज किए गए हैं।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर हरीश ने बताया कि टीम ने आरटीओ कार्यालय की टीम के साथ मिलकर थाना सेक्टर-40 क्षेत्र के सिग्नेचर टावर राम मंदिर के पास गांव सैनी खेड़ा व थाना पालम विहार क्षेत्र के कटारिया चौक से दिल्ली जाने वाले रोड पर एयरफोर्स स्टेशन के सामने चल रहे इस गोरखधंधे का खुलासा किया। यहां व्यावसायिक वाहनों व अन्य वाहनों की फर्जी टैक्स की रसीद काटकर चालकों से पैसे वसूले जा रहे थे। दस्ते को सूचना मिली थी कि शहर में व्यावसायिक वाहनों की फर्जी पर्चियां बनाकर सरकारी राजस्व का नुकसान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व आरटीओ कार्यालय की संयुक्त टीम को सेक्टर-40 में कमरा नंबर-3 में अजीत वर्मा व पालम विहार में शुभम यादव निवासी उत्तर प्रदेश मौके पर मिले, जो पर्चियों के साथ छेड़छाड़ करके रोजाना हजारों रुपये के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी टैक्सी ड्राइवरों के लिए हरियाणा, राजस्थान, यूपी व अन्य राज्यों की व्यावसायिक वाहनों के टैक्स, किसी भी पार्किग जैसे मॉल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन आदि की पार्किग व किसी भी टोल प्लाजा की रसीद 10 रुपये से 50 रुपये तक में निकालकर कंप्यूटर में बदलते थे। मौके पर जांच करने पर दोनों आरोपियों के पास काफी मात्रा में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि की गाड़ियों की टैक्स की फर्जी रसीदें मिली हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद कंप्यूटर व प्रिंटर अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें