फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घरों से कूड़ा उठाने के लिए 100 ई-रिक्शा खरीदेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी एजेंसी को भी 200 ई-रिक्शा खरीदने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा से कूड़ा उठाने की योजना है। इसके लिए पहले चरण में निगम द्वारा सौ ई-रिक्शा खरीदे जाएंगे। घर-घर से कूड़ा उठान का काम करने वाली एजेंसी ने 300 से ज्यादा वाहन घरों से कूड़ा उठाने में लगाए हैं। निगम ने एजेंसी से भी ई-रिक्शा खरीद के लिए कहा गया है।
निगम ने घरों से कूड़ा उठाने का काम करने वाली ईको ग्रीन कंपनी का करार रद्द कर दिया था। इसके बाद से शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर हालात बिल्कुल बिगड़ गए हैं। निगम ने घर-घर से कूड़ा उठाने का काम विमलराज एजेंसी को सौंपा है। पूरे शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान सुनिश्चित करके लिए नगर निगम द्वारा सौ ई-रिक्शा खरीदे जा रहे हैं। जबकि, 200 से ज्यादा ई-रिक्शा निजी एजेंसी खरीदेगी। इसमें बीमा व फाइनेंस संबंधी जरूरत पर एजेंसी द्वारा निगम की मदद की जाएगी। इस संबंध में निगम द्वारा एजेंसी को निर्देश जारी किए गए हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक, ई-रिक्शा आसानी से घरों तक पहुंचकर कूड़ा उठान कर सकेगा। एक ई- रिक्शा में एक टन कूड़ा एकत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट::
नगर निगम के कर्मचारी ई-रिक्शा की मदद से घरों से कूड़ा उठाएंगे। इसके लिए निगम द्वारा सौ ई-रिक्शा की खरीद की जा रही है। एजेंसी को भी ई-रिक्शा खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। - डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़, निगमायुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें