फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी : विधायक के आवास पर गणेश महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा के आवास पर गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया गया है। भगवान गणेश के साथ खाटू श्याम, बालाजी और भगवान शिव सहित अन्य देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर भव्य दरबार का रूप दिया गया है। विधायक आवास भक्तिमय गीतों, भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंज उठा। विधायक ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व आस्था, एकता और समाज को जोड़ने का संदेश देता है। पांच सितंबर तक प्रतिदिन सुबह आरती और शाम को संकीर्तन के साथ आयोजित होगा। अंतिम दिन छह सितंबर को विशाल हवन एवं महाआरती के साथ इस महोत्सव का समापन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें