गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में पिछले 2025 के पासआउट बैच के लिए रि-अपियर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से बीए, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीटेक आदि के पांचवें (तीसरे वर्ष) और 7वें (बी.टेक) सेमेस्टर की स्पेशल (रि‑अपियर) परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी की गई है। यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों के लिए है जो वर्ष 2025 में पासआउट हुए हैं। अधिसूचना के अनुसार, छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विशेष परीक्षा (रि-अपीयर) फॉर्म पोर्टल के माध्यम से भर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तिथि और शुल्क से जुड़ी जानकारी संबंधित नोटिस में उपलब्ध होगी। संवाद