फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20 : ट्रैफिक डायवर्जन से मेट्रो में बढ़ी भीड़, सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो .
विज्ञापन



एमजी रोड और हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशनों के बाहर दिखी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जी-20 को लेकर पुलिस ने विदेशी मेहमानों के ठहरने के स्थानों को छावनी में बदल दिया है। मेहमानों के काफिले पर कोई असर न हो इसके लिए दिल्ली-जयपुर हाइवे को पूरी तरह से बंद कर रूट डायवर्जन किया गया है। ट्रैफिक पुलिस का पहला नाका कापसहेड़ा बार्डर पर और दूसरा नाका पचगांव चौक पर है। जिससे किसी भी वाहन को गुजरने से पहले पूरी जानकारी देकर जाना पड़ेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने राजीव चौक, सिग्नचेर टावर, इफको चौक और शंकर चौक के नीचे ट्रैफिक का नाका लगा रखा है। जहां गुजरने वाले वाहनों को सीधे रास्ते दिल्ली में जाने से रोका जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस का एक ही मकसद है कि इस रूट को न पकड़े। दिल्ली जाने वाले मार्ग बंद होने के कारण मेट्रो से सफर करने वालों की संख्या बढ़ी है। यह संख्या अधिक इसलिए नहीं नजर आ रही है कि एमएनसी में काम करने वालों का वर्क फ्रॉम होम हो गया। उनका शनिवार व रविवार को पहले ही अवकाश था। शुक्रवार को अवकाश जैसा माहौल रहा। एमजी रोड के बाहर भीड़ थी। जो बाद में नियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


यहां पर है ट्रैफिक पुलिस के प्रमुख नाके..

कापड़ीवास, पंचगाव चौक, आईएमटी मानेसर चौक,राजीव चौक, सिग्नेचर टावर चौक, इफको चौक, शंकर चौक के नीचे, कापस हेड़ा बार्डर, गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर आदि।

दिल्ली से गुरुग्राम की ओर आने वाले वाहनों पर नहीं है कोई रोक
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दिल्ली की ओर से आने वाले के लिए कोई रोक नहीं है। दिल्ली के साइबर पार्क से निकलने वाले मार्ग पर फरीदाबाद का भी ट्रैफिक आ रहा है। दिल्ली की ओर से एमजी रोड पर आने वाला ट्रैफिक भी अ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने जी -20 को लेकर पुलिस की ओर से तैयारी की अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। पुलिस की ओर से जो एडवाइजरी जारी की गई है। उसके आधार पर ट्रैफिक का संचालन किया जा रहा है। बैठक के दौरान डीसीपी ट्रैफिक विरेन्द्र विज, डीसीपी वेस्ट भूपेन्द्र कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें