नूंह। नूंह पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान कासम पुत्र दीन मोहम्मद निवासी गांव सौंख, थाना सदर नूंह तथा वर्तमान निवासी कुलावट, थाना टपूकड़ा राजस्थान के रूप में हुई है।
आरोपी राजस्थान के झुंझुनूं जिले के थाना सिंघाना में वर्ष 2013 में दर्ज आबकारी अधिनियम और गोवंश अधिनियम के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर रखा था और उसकी गिरफ्तारी पर राजस्थान पुलिस ने दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गुरुवार को तावड़ू सदर थाना क्षेत्र में सूचना मिलने पर खोरी पुलिस चौकी टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी की सूचना थाना सिंघाना पुलिस को दे दी गई है। संवाद