फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑटोक्रॉस रेसिंग से लेकर कार रैलियों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेसिंग में हिस्सा लेने के साथ-साथ महिलाओं को ड्राइविंग में आत्म निर्भर होने का संदेश दे रही रेसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की महिलाएं एक ओर ड्राइविंग में आत्मनिर्भर नहीं हो रही है। वहीं, दूसरी ओर देश और विदेशों में आयोजित होने वाले ऑटो क्रॉस कार रेसिंग, कार रैलियों और महिलाओं के लिए आयोजित चैंपियनशिप में विजय हासिल कर रही अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही हैं। ये महिलाएं पारंपरिक रूढ़ी को तोड़ते हुए शहर की कई महिलाओं को ड्राइविंग में माहिर होने के लिए एक सपना दे रही हैं।
कार रैलियाें, विटेंज कार रैलियों में बहुत सारी महिलाएं शामिल होती है, इसे एक उत्सव की तरह मनाती हैं और उन महिलाओं को प्रेरित करती हैं तो हिचक या आत्मविश्वास की कमी के कारण ड्राइविंग से दूर हैं। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कार रेसिंग में हिस्सेदारी निभाकर देश का परचम लहराने वाली बानी यादव बताती हैं कि यहां छोटे ट्रैक पर ऑटो क्रास रेसिंग होती है मगर पिछले दिनों 35 महिलाओं ने कार रेसिंग की ट्रेनिंग ली। गुरुग्राम कार रेसर देश-विदेश में प्रतियोगिता जीत रही हैं। उन्होंने कहा कि हर महिला को कार ड्राइविंग आनी चाहिए। फेडरेशन इंटरनेशनल डी ऑटोमोबाइल (एफआईए) और एफएमएससीआई के माध्यम से जो महिलाएं कार रेस में हिस्सा लेने के साथ-साथ शहर की महिलाओं को ड्राइविंग सीखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन



महिलाएं कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऑटो क्रॉस कार रेसिंग की प्रतियोगिताओं और रैलियों में हिस्सा लेकर खिताब जीत रही है। साथ ही एफएमएससीआई के साथ जुड़कर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही है। - डाॅ. बानी यादव

रेस और रैलियों में यह संदेश जाता है कि महिलाएं इस क्षेत्र में आत्म निर्भर ही नहीं हो रही हैं बल्कि प्रतियोगिताओं में भी भागीदारी निभा रही हैं, महिलाओं के सशक्तीकरण का एक मानदंड ड्राईविंग निष्णात होना भी है। - डॉ. वनश्री पाठक
सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है कि महिलाएं गाड़ी चलाने में आत्मनिर्भर हो सके। देश और विदेश में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के साथ-साथ हमारा उद्देश्य इस क्षेत्र महिलाओं को प्रेरित करना भी है। - क्षमता यादव
विज्ञापन


गुरुग्राम समेत सभी मेट्रो सिटी में कामकाजी महिलाओे के साथ गृहिणियों को ड्राइविंग आनी चाहिए। सुरक्षा ही नहीं स्पोर्टस और आत्मनिर्भरता के लिए भी यह जरूरी है। मेरी रुचि शुरू से इस स्पोर्टस में रही हैं। - विमी सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें