फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नई सोच से नए शहर की ओर...

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर के पार्किंग परिसर से हुई स्वच्छ हरियाणा अभियान की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर को स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने शुक्रवार को नई सोच, नया शहर स्वच्छ हरियाणा अभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ शीतला माता मंदिर के पार्किंग परिसर से मेयर राजरानी मल्होत्रा और निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर निगमायुक्त ने शीतला माता रोड का निरीक्षण करते हुए वहां की ड्रेनेज व्यवस्था की बदहाली स्थिति पर चिंता जताई।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क पर नियमित पानी छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। रोड पर बनी ड्रेनेज लाइन जर्जर होने के कारण अंदर गंदगी जमा रहती है। निचला इलाका होने के कारण बारिश के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है, जिससे यातायात काफी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

खुले ड्रेनेज के कारण जहां एक ओर गंदगी फैली रहती है, वहीं लोगों के गिरने का भी खतरा बना रहता है। अधिकारियों ने बताया कि ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार के लिए जीएमडीए से समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

-
एमसीजी की ओर से नई सोच, नया शहर स्वच्छ हरियाणा अभियान की शुरुआत करते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। 16 मई तक चलने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

अभियान में क्या-क्या होगा



अभियान में कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, 4 बिन 1 हैबिट अपनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने और स्वच्छता में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी संदेश के साथ लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। शुभारंभ के दौरान मेयर राजरानी मल्होत्रा और निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने श्रमदान किया। आधुनिक तकनीकों जैसे जटायु मशीन और एंटी स्मॉग गन का उपयोग भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव, पार्षद सुनीत वर्मा, सोनिया यादव व परमिंदर कटारिया, स्वच्छता कर्मी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें