फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैपचैट पर बने दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम । बस स्टैंड के नजदीक एक पीजी में रहने वाली बीए सेकेंड ईयर की छात्रा से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। युवती का आरोप है कि ऑनलाइन स्नैपचैट पर बने दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाकर गांजा पिलाया। फिर नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसे शादी का झांसा दे कर चुप करा दिया। बाद में अपने वादे से मुकर गया। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस युवती के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवती की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि है युवती 19 साल की है। उसका कहना है कि कुछ समय पहले अप्रैल महीने में उसने सिटी थाना में एक युवती के खिलाफ शिकायत दी थी। उसके बाद से गौरव नामक युवक उससे ऑनलाइन स्नैपचैट पर बात करने लगा। गौरव ने कहा कि वो उसी युवती का दोस्त है जिसके खिलाफ तुमने शिकायत दे रखी है।
पीड़िता का कहना है कि 9 जून को गौरव ने उसे मिलने के लिए बुलाया। दोनों न्यू कॉलोनी एरिया में मिले और युवक की कार में बैठे। वहां पर युवक बीयर, गांजा व अन्य नशा कर रहा था। फिर युवती ने भी युवक के साथ बीयर व गांजा पीया। युवती का कहना है कि नशे में आरोपी ने कार में ही वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का वादा किया। अगले दिन गौरव के दो-तीन दोस्त आए और युवती को धमकाने लगे। फिर युवती को गौरव के घर ले गए और वहां गौरव ने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने विरोध जताया तो सब उसे धमकी देने लगे कि तुझे यहीं जिंदा जलाकर मार देंगे। अब युवती ने शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर रविवार रात को न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करा दिया है। जबकि आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें