फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने धोखे से खाली चेक चुराकर 7 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम/मानेसर। बिलासपुर के भूड़का गांव में एक दूधिये के साथ उसी के दोस्त ने धोखाधड़ी कर ली। दोस्त ने धोखे से दूधिये का खाली चेक (ब्लैंक चैक) चोरी कर अपनी पत्नी के खाते में 7 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। दूधिये की शिकायत पर पुलिस ने पांच माह की तफ्तीश के बाद शनिवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

भूड़का गांव निवासी कपिल दूधिया है। बीते वर्ष उसे रुपयों की जरूरत थी इसलिए वह अपने ससुराल से 7 लाख रुपये उधार लेकर आया था। 2 सितंबर 2019 को उसने ससुराल से लेकर आए रुपये सिंडीकेट बैंक में जमा करा दिए। 4 सितंबर को उसके मोबाइल पर 7.50 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया।
मैसेज देखकर वह बैंक में गया और उसने बैंक प्रबंधक को बताया कि उसके खाते में तो 7 लाख रुपये ही थे, जबकि खाते से 7.50 निकलने का मैसेज कैसे आया। बैंक अधिकारी ने बताया कि एक दिन पहले उसके खाते में किसी शख्स ने गलती से 50 हजार रुपये जमा कराए थे जिन्हें निकाल लिया गया।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों की जांच में सामने आया कि चेक के माध्यम से पीड़ित के खाते से निकले 7.50 लाख रुपये भूड़का निवासी रीना नामक महिला के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि यह बैंक खाता पीड़ित के दोस्त की पत्नी के नाम से है।
उसने आरोप लगाया कि उसके दोस्त ने धोखे से उसकी चेकबुक से खाली चेक निकालकर यह धोखाधड़ी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर सेल में जांच भेज दी। पुलिस ने करीब छह माह की जांच के बाद प्राथमिक तौर पर धोखाधड़ी सही पाई, जिस पर शुक्रवार शाम को बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें