गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित आर्किड पेटल्स में आर्किड पेटल्स वेलफेयर एसोसिएशन, निरामया चैरिटेबल ट्रस्ट और आहूजा आई एंड डेंटल इंस्टीट्यूट ने निशुल्क नेत्र-दंत जांच शिविर लगाया। डॉ. टी.एन. आहूजा, डॉ. अनु आहूजा और डॉ. देवेंद्र आहूजा ने इसका उद्घाटन किया। शिविर में 75 लोगों की जांच हुई, जिनमें से 25 जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे मिले। मरीजों को सलाह व दवाइयां भी दी गईं। संवाद