फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जालसाजों ने लोन का झांसा देकर नौ महिलाओं से हड़पे 12.50 लाख, सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिंगर प्रिंट लगवाने के नाम पर बंद कमरे में बुलाकर दुष्कर्म करने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के एक ही गांव की नौ महिलाओं से लोन का झांसा देकर करीब 12.50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इतनी ही नहीं महिलाओं का आरोप है कि फिंगर प्रिंट लगवाने के बहाने बंद कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िताओं की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब तीन साल पहले रिशाल ने महिलाओं को बताया कि वह गरीब लड़कियों की शादी में कन्यादान की पर्ची कटवाने पर लोन कराता है। एक बैंक मैनेजर उनका परिचित है। संस्था के माध्यम से 25 हजार रुपये की एक पर्ची कटवाने पर ढाई लाख रुपये का लोन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिशाल ने पहले एक महिला से पर्ची कटवाकर सवा लाख रुपये लेते हुए आश्वासन दिया कि लोन की कार्रवाई जारी है। कुछ दिन बाद रिशाल ने दो भाइयों और साथियों से कहा कि दो लाख रुपये देने पर 12 लाख रुपये तक का लोन स्वीकृत हो जाएगा। पीड़िता ने लोन के लिए कीमती आभूषण बेचकर करीब ढाई लाख रुपये रिशाल को दिए। इसी तरह उनके संपर्क में गांव की करीब आठ महिलाएं आईं, जिनसे करीब 12 लाख 55 हजार रुपये ले लिए। महिलाओं के मुताबिक इस षडयंत्र में तीनों भाई साजिद, तारीफ, रिसाल और पिता रफीक समेत दो उनके साथी थे, जिन्होंने दस्तावेजों की जांच की बात कहकर फिंगर प्रिंट लगाने के लिए तावडू कार्यालय में महिलाओं को बारी-बारी से बुलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील हरकत कर वीडियो भी बनाई। लोन नहीं मिलने पर महिलाओं ने रुपये लौटाने की मांग की तो अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। करीब तीन साल बीत जाने के बाद बीते 30 जनवरी को इस संदर्भ में एक महिला ने तावडू सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुरुआती जांच करने के बाद इस मामले में आरोपी रिशाल, साजिद ,तारीफ, रफीक ,कालू ,इकबाल और इमरान के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें