फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी में पार्टनर बनाकर कारोबारी से दो करोड़ ठगे: 25 फीसदी का हिस्सेदार बनाने का किया करार, बाद में मुकरे

Tue, 20 Jan 2026 10:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

प्रॉपर्टी में 25 प्रतिशत का पार्टनर बनाने का वादा कर दिल्ली के एक कारोबारी से दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी लोकेश भारद्वाज सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ साल पहले गुरुग्राम में प्रापर्टी का पार्टनर बनाने का करार कर दिल्ली के कारोबारी के साथ दो करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा-दो की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस ने सोमवार को मास्टर माइंड सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


साउथ दिल्ली के रहने वाले पुन अंडरटेकिंग्स नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि लोकेश भारद्वाज निवासी सी- 535, सुशांत लोक-1 ने उन्हें सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में एक व्यवसायिक साइट दिखायी। उनकी मुलाकात राजेश मारवाह निवासी डी-71, साउथ सिटी 1 और अतुल मारवाह निवासी ए-140, सुशांत लोक-III, गुरुग्राम से कराई। उनको प्रॉपर्टी में 25 प्रतिशत का पार्टनर बनाने का करार कर उनसे करोड़ों रुपये ले लिए। जब भवन बनकर तैयार हुआ तो तीनों ने मिलीभगत करके उनका हिस्सा देने से इनकार कर दिया।

Trending Videos

प्रॉपर्टी को एक नामी शिक्षण संस्थान को किराये पर भी दिया गया है। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से समय-समय पर पैसे लिए हैं। करीब 10 माह से उनका हिस्सा देने के लिए अलग-अलग तरह की बात करते रहे। उन्हें जब पता चला कि आरोपियों की ओर से भवन को किराये पर चढ़ाकर मोटा किराया भी वसूला जा रहा है, जबकि प्रापर्टी में वह 25 प्रतिशत के पार्टनर हैं। उनको भनक तक नहीं लगने दी। पुलिस को छानबीन के दौरान मुख्य आरोपी लोकेश भारद्वाज की भूमिका सबसे अधिक संदिग्ध मिली है।

एक ही कॉलोनी में रहते हैं तीनों ठग
पुलिस को छानबीन में पता चला कि तीनों आरोपी सुशांत लोक कॉलोनी में रहते हैं, जिन्होंने साजिश रचकर पीड़ित से करोड़ों रुपये की ठगी की। लोकेश भारद्वाज की ओर से ही लालच देकर उस प्रापर्टी के मामले में पीड़ित को लाया गया था। 
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अर्पित जैन, डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें