फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्रेडिट कार्ड हैक कर लगाई 51 हजार की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में जालसाजों ने एक युवक का क्रेडिट कार्ड हैक करके उसे करीब 51 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महावीर सिंह ने कहा कि वह पालम विहार फेज-5 में रहता है। उसके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। महावीर सिंह के मोबाइल पर दो मैसेज आए। जिसमें उसके कार्ड से 1 हजार रुपये व 50 हजार 498 रुपये की दो ट्रांजेक्शन होना बताया गया। इनमें से एक ट्रांजेक्शन 1 हजार रुपये मोबिक्विक एप के जरिए एड किए गए। जबकि दूसरी ट्रांजेक्शन में 50 हजार 498 रुपये रिलायंस रिटेल्स लिमिटेड पर खर्च किये गए। महावीर सिंह का आरोप है कि ये लेनदेन उसके द्वारा नहीं किए गए। उसका क्रेडिट कार्ड भी उसी के पास है। जालसाज ने कार्ड उसका कार्ड हैक करके खरीदारी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें