गुरुग्राम। जालसाज ने एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड को रुपये कार्ड में बदलने का झांसा देकर युवक से 53,531 रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की है। आगरा निवासी ब्रह्मानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानेसर स्थित मारुति कंपनी में सर्विस स्टाफ के रूप में काम करता है। 29 जुलाई को उसके मोबाइल पर एचडीएफसी बैंक के नाम से एक व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड को रुपये कार्ड में बदलने के बारे में बताया। ब्यूरो