फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में शुरू हुआ चौथा अंतरराष्ट्रीय खेल अभियांत्रिकी सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति डॉ. संजय कौशिक ने किया शुभारंभ, तीन दिन तक खेल विकास पर होगा मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। उद्योग विहार स्थित होटल रेडिसन में 10 अक्तूबर को भारत में खेलों के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से चौथे अंतरराष्ट्रीय खेल अभियांत्रिकी सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह सम्मेलन 12 अक्तूबर तक चलेगा। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय कौशिक ने किया। इस अवसर पर देश-विदेश के उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और खेल समर्थकों ने भाग लिया। इसमें मलेशिया, दुबई, कोरिया, स्पेन और बार्सिलोना से आए प्रोफेसरों ने भी अपने अनुभव साझा किए।


सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न विषयों पर पैनल डिस्कशन हुए, जिनमें भारत में खेल संस्कृति के निर्माण, महिला एथलीटों की भूमिका और वैश्विक सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. कौशिक ने कहा कि भारतीय खेलों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी, शिक्षा और उद्योग के समन्वय से ही देश को खेल महाशक्ति बनाया जा सकता है।
विज्ञापन



विशिष्ट अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता राजकुमार संगवान ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने के लिए सार्थक सहयोग और आधुनिक संसाधनों की जरूरत है। उन्होंने खेलों में नई तकनीक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। डॉ. सुनील डबास ने महिला एथलीटों का प्रभाव विषय पर बोलते हुए बताया कि देश की कुल महिला खिलाड़ियों में से केवल 5-6 प्रतिशत खिलाड़ियों ने अब तक भारत को 44 प्रतिशत पदक दिलाए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खेलों में अधिक अवसर और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। साथ ही सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देने और भारतीय पारंपरिक खेलों को ओलंपिक जैसे मंचों पर स्थान दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन



यह तीन दिवसीय सम्मेलन शिक्षा, उद्योग और खेल जगत के बीच समन्वय को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन में बिट्स पिलानी मुख्य प्रायोजक और द्रोणाचार्य कॉलेज सह-आयोजक की भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें