फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सवारी बैठाकर लूटने के मामले में गिरोह का चौथा आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल और पांच हजार रुपये बरामद किए गए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने रविवार को ऑटो रिक्शा में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया। अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया एक मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये बरामद किए। आरोपी की पहचान राज मिश्रा (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बलिया, उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में धारूहेड़ा, हरियाणा में रहता है।
विज्ञापन

पुलिस को 4 फरवरी 2026 को फर्रुखनगर थाना में एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 3 फरवरी 2026 की रात वह ताजनगर में ऑटो का इंतजार कर रहा था। वहां एक ऑटो रुका जिसमें पहले से तीन-चार लोग बैठे थे। शिकायतकर्ता ने झज्जर गेट फर्रुखनगर जाने के लिए पूछा तो उसे ऑटो में बैठा लिया गया। कुछ देर बाद ऑटो में बैठे व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट और फोन छीन लिया। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से उसके खाते से रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। इस शिकायत पर फर्रुखनगर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में अब तक चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें