फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक का अपहरण कर लूटने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रिंडर एप के माध्यम से हुई थी आरोपियों से दोस्ती
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोशल मीडिया ग्रिंडर एप के माध्यम से दोस्ती होने पर मुलाकात के नाम पर युवक का अपहरण कर लूटने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ के सुरेहती पिलानिया निवासी सोमबीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल 23 दिसंबर को वह एक पीजी के सामने खड़े थे। उसी दौरान एक गाड़ी आई, जिसमें से तीन-चार युवक उतरे और उनके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में डालकर ले गए। इस दौरान उनके साथ मारपीट करते हुए उसके मोबाइल से कुछ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने परिवार से संपर्क कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पीड़ित की मां से 30 हजार रुपये उसके बैंक खाते में डलवाए और बाद में वह रुपये अपने खाते में ले लिए थे। अगले दिन उसे झज्जर छोड़कर फरार हो गए। अपराध शाखा फर्रुखनगर ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया एप के माध्यम से हुई थी। उन्होंने उसको फर्रुखनगर के एक पीजी के पास बुलाया और फिर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोपियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर बंधक बनाकर 35 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि इस मामले में रोहित, अनिल और भंवर को पहले ही गिरफ्तार कर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें