फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से चार युवकों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोहना सिटी थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर चार युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरीदाबाद के धौज थाने में पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपियों ने शादी का झांसा देकर सोहना सिटी थाना क्षेत्र में उसके साथ वर्ष 2023 में दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर फरीदाबाद के धौज थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की। आगामी कार्रवाई के लिए जीरो एफआईआर को गुरुग्राम पुलिस को भेजी गई। गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को सोहना सिटी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मूलरूप से फरीदाबाद निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार युवकों ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर फंसाया। उसके बाद चारों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी अर्सलान ने उनकी नाबालिग बेटी को पहले अपने जाल में फंसाया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें