फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में टला बड़ा हादसा: इमारत के मुख्य गेट के पास लगी आग, चार महिलाएं फंसीं; सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

Fri, 20 Mar 2026 07:35 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के सेक्टर-28 स्थित एक इमारत के मुख्य गेट पर शुक्रवार दोपहर आग लगने से अंदर धुआं भर गया और चार महिलाएं फंस गईं। दमकल, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
गुरुग्राम में टला बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सेक्टर-28 के चकरपुर क्षेत्र स्थित एक इमारत के मुख्य गेट के पास शुक्रवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। गेट पर आग लेने से इमारत के अंदर भी धुआं फैल गया। गेट पर आग लगने के कारण चार महिलाएं इमारत के अंदर ही फंस गईं। सूचना मिलते ही फायर की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस, फायर विभाग की टीमों व एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत से चारों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। एक बड़ा हादसा टल गया और घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर करीब 1:25 बजे सेक्टर-28 स्थित इमारत नंबर 3401 के मुख्य गेट के पास आग लग गई। दोपहर 1.29 बजे सेक्टर-29 स्थित फायर स्टेशन को सूचना मिलने पर चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर मौके पर सेक्टर-29 थाने, सुशांतलोक थाने व डीएलएफ फेज-2 थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

Trending Videos

आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पूर्व) गौरव राजपुरोहित, सहायक पुलिस आयुक्त (डीएलएफ) विकास कौशिक ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ काे हटाया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों, फायरकर्मियों व एसडीआरएफ की टीम के सदस्यों ने इमारत में घुसकर महिलाओं की जान बचाई है, उनको पुलिस उपायुक्त (पूर्व) गौरव राजपुरोहित द्वारा प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे।

चार महिलाओं को रेस्क्यू करके निकाला
पुलिसकर्मियों, फायरकर्मियों व एसडीआरएफ की टीम के सदस्यों ने इमारत की साइड रेलिंग के सहारे प्रथम तल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ से मोहित शर्मा ने बताया कि इमारत में फंसे चारों महिलाओं को छत पर भेज दिया गया ताकि उन्हे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। धुआं अधिक होने के कारण इमारत के सामने से ऊपर जाना संभव नहीं था। ऐसे में बचाव टीम ने इमारत के पिछले हिस्से से रस्सियों, ग्रिल व सीढ़ियों की मदद से टॉप फ्लोर तक पहुंच बनाई और इमारत में फंसे चार महिलाओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन

भूतल पर बने इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी आग
जांच में सामने आया है कि इमारत के भूतल पर बने इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगी थी। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई है। आग केवल भूतल पर थी, लेकिन आग की लपटें दूसरी मंजिल तक जा रही थी। आग लगने से भूतल पर फ्रीज सहित अन्य सामान जल गया। जबकि इमारत में लगे चार एसी के कंप्रेसर भी जल गए।

एक कंपनी ने किराये पर ले रखी है इमारत
बताया जा रहा है कि इस इमारत को एक कंपनी ने किराये पर लिया हुआ है। इमारत में भूतल सहित पांच मंजिल हैं और प्रत्येक फ्लोर पर वन बीएचके के चार-चार सेट बने हुए हैं। इमारत में कुल 18 वन बीएचके कमरे हैं और उनमें लोग निवास कर रहे थे।

इमारत में आग लगने के बाद चार महिलाएं अंदर फंस गई थी, जिनकों रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया था। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई हो सकेगी। - विकास कौशिक, एसीपी डीएलएफ, गुरुग्राम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें