फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरस्वती कुंज में चार अनधिकृत निर्माण ध्वस्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन की टीम ने की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज कराने की दी चेतावनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन ने शुक्रवार को सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज में चार अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया। साथ ही इस तरह का निर्माण करने वालों को चेतावनी दी है कि वह बिना अनुमति निर्माण कार्य नहीं करें। अगर वह ऐसा करते हैं तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

डीटीपी कार्यालय को सूचना मिली थी कि सरस्वती कुंज में कुछ भूखंडों में अवैध रूप से फ्लोर का निर्माण किया जा रहा है। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद भूखंड स्वामियों को नोटिस भेजे गए लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। शुक्रवार को डीटीपी प्रवर्तन की टीम थाना सेक्टर-53 पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने भूखंड संख्या 88ए, 87 बी, 332 और 62 से निर्माणाधीन भूतल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। साथ ही बाउंड्री वाल को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ भूखंड स्वामियों ने कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज की तो डीटीपी स्टाफ ने कहा कि वह अनुमति के दस्तावेज प्रस्तुत करें लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। डीटीपी की ओर से चेतावनी दी गई है कि निर्माण से पहले अनुमति हासिल करें। ऐसा नहीं करने पर मुकदमा तक दर्ज हो सकता है। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह मौजूद थे। डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव ने मौके पर इकट्ठा हुए लोगों से अपील की कि वह अपने कठिन परिश्रम से अर्जित धन का निवेश अवैध योजनाओं में न करें। संपत्ति की खरीद फरोख्त करने से पहले डीपीपी कार्यालय आकर संपत्ति की वैधता की जांच कर सकते हैं। कार्रवाई के दौरान जेई आकाश, राजन, पारसमणि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें