फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पानी मीटर नहीं लगाने वाली चार सोसाइटियों के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब या बिना मीटर वाले पानी कनेक्शनों को किया जा रहा डिस्कनेक्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा जल आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। निगम प्रशासन ने उन सोसाइटियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जहां पानी के मीटर या तो लगाए नहीं गए हैं व खराब होने के बाद उन्हें दोबारा पास करवाकर स्थापित नहीं किया गया है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित वार्डों के जूनियर इंजीनियर द्वारा ऐसी सोसाइटियों के पानी कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है, जो निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रही हैं। बुधवार को निगम टीम ने 4 सोसाइटियों के पेयजल आपूर्ति कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इनमें सेक्टर-31-32ए स्थित दा पीच जैस्मीन सोसाइटी, श्री गणेश सोसाइटी, सेक्टर-10ए स्थित एकता सोसाइटी सेक्टर-9 स्थित प्रदीप कुमार ग्रुप हाऊसिंग सोसाइटी शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इन सोसाइटियों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर मीटर लगवाने व खराब मीटर को बदलकर दोबारा अनुमोदित करवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नियमों की पालना नहीं किए जाने के कारण अब कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिन सोसाइटियों में पेयजल मीटर नहीं लगे हैं या खराब मीटर को दोबारा अनुमोदित कर स्थापित नहीं किया गया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें