गोल्फ कोर्स रोड फायरिंग में गैंगस्टर दीपक नांदल के तीन शूटर समेत चार गिरफ्तार
-एसटीएफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भी एक आरोपी को दबोचा
-दो ऑटोमेटिक पिस्टल, सात कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक कपड़े के डिजाइनर के कार्यालय पर बीते दिनों हुई फायरिंग के मामले में एसटीपी की गुरुग्राम यूनिट ने गैंगस्टर दीपक नांदल के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भी एक आरोपी को अलग से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की तरफ से दावा किया गया है कि इस वारदात को गैंगस्टर दीपक नांदल के इशारे पर डिजाइनर के कार्यालय पर गोली चलाई गई थी। इसकी जिम्मेदारी बाद में सोशल मीडिया पर ली गई।इस मामले में डीएलएफ फेज-एक थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान झज्जर के आसौदा निवासी देंवेंद्र, परनाला निवासी नवीन और सोनीपत के सिलाना निवासी संदीप के रूप में हुई है। एसटीएफ ने शुक्रवार को अलग से संगठित अपराध सिंडिकेट की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पटेल निवासी रविकांत वशिष्ठ के रूप में हुई है।
एसटीएफ की तरफ से वारदात वाले स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से शूटर देंवेद्र की पहचान हुई थी। एसटीएफ ने देवेंद्र के बाद नवीन और संदीप को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एसटीएफ को दो ऑटोमेटिक पिस्टल, सात कारतूस और एक वाहन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार देवेंद्र के खिलाफ चोरी के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि संदीप पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत करीब नौ मामले दर्ज हैं। संदीप वर्ष 2008 के मांडोठी हत्याकांड में दोषी करार दिया जा चुका है।
नामचीन हस्तियों पर गैंगस्टरों की रहती है नजर बीते कुछ महीने से गैंगस्टरों की वारदात रूक गई थी लेकिन अब डिजाइनर के कार्यालय पर चली गोली फिर से गैंगस्टरों के पकड़ दिखा रहा है। साइबर सिटी में बड़ी संख्या में प्रसिद्ध व्यक्ति रहते हैं। प्रसिद्ध व्यक्तियों के साथ ही व्यापारियों की संख्या भी काफी है। ऐसे में गैंगस्टर लगातार उन्हें अपने निशाने पर लेते हैं। करीब छह महीने पहले सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में रियल एस्टेट में काम करने वाले डीलर के कार्यालय पर भी गोली चली थी। उसकी जिम्मेदारी भी गैंगस्टर दीपक नांदल ने ली थी।
वर्जन ..
एसटीएफ की टीम ने व्यापारी के कार्यालय में गोली चलाने वाले गैंगस्टर के तीन गुर्गाें को गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही अन्य खुलासा किया जाएगा। - प्रदीप ढांगी, डीएसपी एसटीएफ मुख्यालय, गुरुग्राम।
विराट