फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसों में दंपती सहित चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर, भोंडसी और सेक्टर-29 थाने में वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इन मामलों में 25 अक्तूबर को बिलासपुर, भोंडसी और सेक्टर-29 थानों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पटौदी के खोड़ गांव निवासी सुखराम ने बिलासपुर थाने में शिकायत दी है। उनके बेटे रमेश को 22 अक्तूबर की रात करीब डेढ़ बजे भोड़ाकलां रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भोंडसी थाना क्षेत्र में 16 अक्तूबर की शाम मारुति कुंज में डीपीएस स्कूल के पास एक कार ने बाइक सवार श्रेयांक सिंह (करीब 22 वर्ष) को टक्कर मार दी। श्रेयांक घायल हो गया और उसकी बहन की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि कार चालक के परिजन उन्हें परेशान कर रहे हैं और कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने पुलिस से चालक वंश के वैध ड्राइविंग लाइसेंस की जांच करने की गुहार लगाई है। सेक्टर-29 थाने में गुरुग्राम के सुभाष नगर निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दी कि 24 अक्तूबर को लेजरवैली कट के पास उनकी स्कूटी को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सतीश कुमार के सिर और उनकी पत्नी के माथे पर चोटें आईं, जिन्हें राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित थानों की पुलिस तीनों सड़क हादसों की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालकों की पहचान की जा रही है। कार के नंबरों के आधार पर चालकों का पता लगाया जाएगा। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पहले हादसे में रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरे हादसे में श्रेयांक सिंह को चोटें आईं। तीसरे हादसे में सतीश कुमार के सिर और उनकी पत्नी के माथे पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें