फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डेंगू के चार नए मामलों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 167
विज्ञापन

गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को डेंगू के चार नए मरीजों की पुष्टि की। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है। फिलहाल जिले में कुल 28 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से 27 मरीज सरकारी और एक मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। बीते 24 घंटों में एक मरीज स्वस्थ भी हुआ।
जिला डेंगू मलेरिया रोकथाम विभाग प्रभारी डॉ. जय प्रकाश राजलीवाल ने बताया कि बीते 24 घंटों में कुल 112 संदिग्ध मरीजों ने डेंगू की जांच कराई। इसमें से चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसी दौरान शहरी क्षेत्र में 113 और ग्रामीण क्षेत्र में 543 लोगों की मलेरिया जांच की गई। बीते 24 घंटों में 10668 घरों की जांच की गई। इस दौरान 381 लोगों के घरों पर लार्वा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जय ने कहा कि जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। विभागीय स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें