फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 24 एकड़ में बनाई जा रहीं चार अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- फर्रुखनगर के गांव सैदपुर मोहम्मद में डीटीपी प्रवर्तन ने चलाया अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) ने फर्रुखनगर तहसील के राजस्व गांव सैदपुर मोहम्मद पुर में 24 एकड़ में बनाई जा रही चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। अवैध कॉलोनी बनाने वालों को चेतावनी दी है कि निर्माण जारी रखा तो विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा सकती है।
डीटीपी विभाग को सूचना मिल रही थी कि फर्रुखनगर में कुछ लोग अवैध कॉलोनियां बना रहे हैं। जांच में यह सूचना सही पाई गई। सोमवार को विभाग की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम ने एक निर्माणाधीन मकान, पांच वाउंड्रीवाल, 22 डीपीसी स्तर तक के निर्माण, बनाई गई सड़कें आदि को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के उप संभागीय अभियंता राजेश यादव मौजूद रहे। साथ ही डीटीपी सुमित मलिक, बिजली विभाग से शमशेर, जेई नवीन आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एचएसवीपी ने 500 मीटर सड़क से अवैध कब्जे हटाएं


गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सोमवार को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सेक्टर-81 से सेक्टर-95 तक 500 मीटर सड़क से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सिकंदरपुर के स्थानीय लोगों ने धार्मिक स्थल, शमशान घाट और गोशाला नहीं तोड़ने की मांग की। इस पर उन्हें समय दिया गया। तय हुआ है कि अगर स्थानीय लोग सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटा लेते हैं तो इनको नहीं तोड़ा जाएगा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप एचएसवीपी के एसडीई संदीप, सर्वे अजमेर सिंह, पंकज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें