फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जानकार बनकर लोगों से ठगी करने वाले चार जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-56 स्थित मकान में चला रहे थे अवैध कॉल सेंटर, रिमांड पर लेगी पुलिस
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर थाना पुलिस ने मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-56 स्थित एक मकान में अवैध कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी कर रहे थे। लोगों से ठगी गई राशि को आरोपी राजस्थान के विभिन्न खातों में ट्रांसफर करते थे। वहां से उनका जानकार 30 प्रतिशत कमीशन काट कर ठगी के रुपये इनको सौंप देता था। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

दरअसल, साइबर थाना ईस्ट में तैनात हैड-कांस्टेबल कमलजीत को सूचना मिली कि सेक्टर-56 के एक मकान में अवैध कॉल सेंटर के जरिये लोगों से ठगी की जा रही है। जिस पर टीम के साथ कमलजीत मौके पर पहुंचे। वहां कमरे में चार युवक बैठे मिले। इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि वे मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर लोगों को फोन करते हैं और खुद को उनका परिचित बताकर ठगी करते हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मिले मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया। आरोपियों की पहचान राजस्थान मूल के जगमोहन, शुभम,रामभरोसी और विकेश सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें