फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र मेले में 24 घंटे खुले हैं मंदिर के कपाट, नवरात्र की पहली पूजा नौ अप्रैल को होगी
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। श्री माता शीतला के मंदिर में रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए । चैत्र मेले में दूरदराज के गांवों से लोग माता शीतला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार की रात से श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद मंदिर में दर्शन-पूजन को पहुंच रही है। सत्संग भवन से लेकर मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि मंदिर में चैत्र मेले के दौरान शनिवार,रविवार और सोमवार को सर्वाधिक श्रद्धालु आते हैं। इस बार मंगलवार को नवरात्र की शुरुआत हो रही है, इसलिए उम्मीद है कि मंगलवार को भी काफी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। मंदिर में 24 घंटे दर्शन की सुविधा उपलब्ध है।
नौ अप्रैल सुबह नौ बजे होगी पहले नवरात्र की पूजा

मंदिर के अधिकारी ने बताया कि आठ अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों को आशंका है मगर यह ग्रहण देश में नहीं देखा जाएगा। इसलिए मंदिर के कपाट नहीं बंद होंगे। नवरात्र की पहली पूजा नौ अप्रैल को सुबह नौ बजे मंदिर के प्रशासक उपायुक्त निशांत कुमार यादव करेंगे। मंदिर में कलश स्थापना की जाएगी और दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। बाकी के कार्यक्रम चैत्र मेले के हिसाब से ही चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंतपूर्णी, सुदर्शन माता मंदिर में भी रौनक
नवरात्र को लेकर रेलवे रोड स्थित चिंतपूर्णी और सुदर्शन माता मंदिर में भी तैयारियां चल रही हैं। चिंतपूर्णी मंदिर में नवरात्र की शुरुआत तक मंदिर के गर्भगृह को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस मंदिर में भी काफी संख्या में भक्तों की आस्था है। सुदर्शन माता मंदिर के ट्रस्टी इंद्रराज मलिक ने बताया कि मंदिर में नवरात्र के दौरान भक्तों के लिए फलाहार प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। मंदिर में नवरात्र के दौरान यज्ञ और हवन का कार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें