फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दादी ने सुमन यादव ने अच्छा पद हासिल करने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
दादी ने सुमन यादव ने अच्छा पद हासिल करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा में 170वीं रैंक हासिल कर गांव का नाम किया रोशन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन का परिणाम जारी किया है। गुरुग्राम के सराय अलावर्दी निवासी सुमन यादव ने 170वीं रैंक हासिल की है। सुमन यादव ने दूसरे ही प्रयास में परीक्षा पास की है। इससे पहले वर्ष भी उन्होंने परीक्षा दी थी। अब पिछले तीन वर्षों से वे तैयारी कर रही थीं। यूपीएससी परीक्षा पास करने पर सुमन यादव को उनके परिवार वालों, रिश्तेदारों व आसपास के लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन

सुमन यादव ने पहली से 10वीं कक्षा की पढ़ाई सुचेता मेमोरियल पब्लिक स्कूल से और 11वीं व 12वीं कक्षा तक पढ़ाई जमालपुर गांव स्थित सूरज स्कूल से की थी। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की। सुमन के पिता बलवान सिंह यादव रिटेल सेक्टर में कार्यरत हैं और माता गृहिणी है। उनका एक भाई कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। सुमन यादव ने बताया कि उनकी इस सफलता में परिवार का पूरा सहयोग है। उनकी दादी ने पढ़ाई करके अच्छे पद हासिल करने के लिए प्रेरित किया। पिता बलवान सिंह यादव ने बताया कि उनकी बेटी की दिन-रात की गई मेहनत रंग लाई है। परिणाम आने के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें