फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गामा रेडिएशन सेंटर बनाने के लिए चार कंपनियां आईं आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) में गामा रेडिएशन सेंटर की लैब फैसिलिटी विकसित करने के लिए चार कंपनियां आगे आई हैं। अब इसके लिए एजेंसी की चयन प्रक्रिया जल्दी पूरी कर यीडा निर्माण शुरू कराएगा। प्राधिकरण में रही प्री-बिड बैठक में इन चार कंपनियों ने सहभागिता कर जरूरी सुझाव दिए। इन सुझाव को अब बिड में शामिल करते हुए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह लैब एमडीपी में उत्पादन करने वाली कंपनियों के चिकित्सा उपकरणों को विसंक्रमित करने की प्रक्रिया और सर्टिफिकेशन के लिए महत्वपूर्ण होगी। इससे कंपनियों को स्थानीय स्तर पर ही जरूरी मानक पूरे करने की सुविधा मिल सकेगी। इससे पहले गामा रेडिएशन सेंटर को विकसित करने में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी संस्था बोर्ड ऑफ रेडिएशन एंड आइसोटोप टेक्नोलॉजी (ब्रिट) अपने सहयोग के लिए अनुमोदन दे चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें