नोएडा। चाइल्ड पीजीआई में पानी के रिसाव से मरीज और तीमारदारों का बुरा हाल रहा। संस्थान के अलग-अलग तलों की छतों से पानी टपकता रहा। ऐसे में बाल्टी लगाकर पानी रोकना पड़ा। पांचवे तल की छत से तेज रफ्तार से पानी गिर रहा था और थोड़ी फॉल्स सीलिंग भी गिर गई थी। ऐसे में यहां पर डॉक्टर समेत मरीजों को आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा संस्थान के बेसमेंट में भी पानी का रिसाव अधिक होने से लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो