गुरुग्राम। जिले में डेंगू और मलेरिया के लिए स्वास्थ्य विभाग जांच व सर्वे अभियान चला रहा है। बुधवार को जिले में 6912 घरों की जांच की गई। इस दौरान 58 घरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा मिला। वहीं, 35,552 पानी के कंटेनरों की जांच में 227 कंटेनरों में लार्वा पाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक जिले में डेंगू के चार मामले सामने आए हैंं। हालांकि, बुधवार को डेंगू का कोई नया मरीज नहीं मिला। मलेरिया की स्थिति भी फिलहाल सामान्य है। बुधवार को मलेरिया का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इस साल अब तक जिले में मलेरिया के तीन मामले मिले हैं। जनवरी से अब तक स्वास्थ्य विभाग 1.46 लाख से अधिक ब्लड स्लाइड की जांच कर चुका है। संवाद