फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार बॉक्सर एशियाई चैंपियनशिप के लिए उज्बेकिस्तान के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की नव्या, हिमांशी, तन्वी और आस्वी एक मई से दिखाएंगी अपने मुक्कों का दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। जिले की चार होनहार महिला बॉक्सरों का एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। इसके लिए यह चारों खिलाड़ी शुक्रवार सुबह टीम के साथ रवाना हो चुकी है। यह टूर्नामेंट एक से 16 मई तक उज्बेकिस्तान में आयोजित होगा। जिले से अंडर-17 और अंडर-15 वर्गों में चयनित इन युवा खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत से देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल किया है।



अंडर-17 के 57 किलोग्राम वर्ग में नव्या और 70 किलोग्राम वर्ग में हिमांशी का चयन हुआ है। वहीं, अंडर-15 के 43 किलोग्राम वर्ग में तन्वी और 67 किलोग्राम वर्ग में आस्वी टीम का हिस्सा बनेंगी। टीम के साथ जिले के प्रसिद्ध बाक्सिंग कोच भूषण सैनी इंडियन टीम के कोच के तौर पर टीम के साथ जा रहे हैं। भूषण सैनी ने बताया कि ये खिलाड़ी लंबे समय से कठिन प्रशिक्षण से गुजर रही हैं और उज्बेकिस्तान में देश का परचम लहराने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की ये बेटियां न केवल जिले का, बल्कि पूरे हरियाणा का मान बढ़ाएंगी। यह उपलब्धि स्थानीय खेल अकादमियों और कोचिंग सिस्टम की सफलता का प्रतीक है। जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी सफलताएं युवाओं को प्रेरित करेंगी। गुरुग्राम के खेल प्रेमी इन बेटियों की सफलता की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें