फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर ठगी मामले में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम के नाम पर एक व्यक्ति से 1.90 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में बुधवार को चार आरोपियों को किया गया। आरोपियों की पहचान आलोक कुमार, शैलेंद्र सिंह उर्फ नित्तू, कृष्ण कांत उर्फ प्रियांशु राजपूत और सौरभ अली के रूप में हुई है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के झांसी और जालौन जिले के निवासी हैं।

मामले में शिकायतकर्ता ने 24 जुलाई 2026 को साइबर क्राइम थाना ईस्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि ठगी गई राशि आलोक कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी। आलोक कुमार ने 8,000 रुपये कमीशन के बदले अपना खाता शैलेंद्र सिंह और कृष्ण कांत को दिया था। इन दोनों ने यह खाता आगे सौरभ अली को मुहैया कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर आरोपी सौरभ अली को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। बाकी तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें