फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 34 बंडल सरिया चोरी करने में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस ने शनिवार को निर्माणाधीन मकान से 34 बंडल सरिेये चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूंह के सुनारी गांव निवासी साबिर उर्फ डेनी व मुस्तकीम उर्फ बुल्लड़ और डिडारा गांव निवासी दीपक व अमित उर्फ अमीती के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक कैंटर बरामद किया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 27 जनवरी की रात को सेक्टर-56 स्थित निर्माणाधीन मकान की रेकी की और मौका पाकर वहां से करीब पांच लाख रुपये कीमत के 34 बंडल लोहे के सरिए चुरा लिए थे। आरोपियों ने बताया कि उनका एक अन्य साथी कैंटर लेकर आया था। कैंटर में चोरी किए गए सरियों को लादकर मौके से भाग गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें