फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पड़ोस में खोदी नींव, झुक गई पांच मंजिला इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशांत लोक की घटना, पुसिल ने तीन मकानों को कराया खाली
विज्ञापन

प्लॉट मालिक, ठेकेदार व जेसीबी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांतलोक के सी ब्लॉक में सोमवार रात जेसीबी से खाली प्लॉट पर नींव खोदने से बगल की 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत झुक गई। इमारत एक ओर लगभग 2 से 2.5 इंच तक झुकी है। मौके पर पहुंची सुशांत लोक थाना पुलिस ने आसपास के तीन मकानों में रह रहे लोगों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने प्लॉट मालिक, ठेकेदार व जेसीबी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि सुशांत लोक-1 सी ब्लॉक के प्लॉट नंबर 1770 पर निर्माणाधीन इमारत झुक गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि बगल के प्लॉट में जेसीबी से नींव की खुदाई हो रही थी। इसी के चलते लगभग तैयार हो चुकी 5 मंजिला बिल्डिंग झुक गई है। पुलिस टीम ने किसी भी संभावित दुर्घटना और जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए त्वरित एहतियाती कदम उठाए। झुकी हुई इमारत के दोनों तरफ स्थित तीन मकानों में रह रहे 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि प्लॉट में नींव की खुदाई करवाने वाले प्लॉट मालिक, ठेकेदार व जेसीबी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें