फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुलालता में पूर्व सरपंच पर गबन का आरोप, लोकपाल ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। गांव गुलालता में मनरेगा योजना और गांव के अन्य विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को लोकपाल ने मौके पर पहुंचकर पूर्व सरपंच प्रेमचंद के कार्यकाल में बने रास्तों और मनरेगा के तहत हुए कार्यों की जांच की। शिकायतकर्ता नाजर खान का आरोप है कि पूर्व सरपंच ने अपने पद पर रहते हुए सरकारी योजनाओं में गबन किया। उनका कहना है कि गांव के कई रास्ते ऐसे हैं जिन्हें केवल कागजों में दिखाया गया है, जबकि जमीनी स्तर पर उन पर कोई काम नहीं हुआ। लोकपाल टीम ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लिया और मौके पर कई जगह का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें