पुन्हाना। इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला आगामी चार सितंबर को पुन्हाना आएंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा करेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष सुभान खां सिंगारिया ने बताया कि चौटाला की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली ताऊ देवी लाल की जयंती समारोह की तैयारी करना है। संवाद