फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी के मामले में पटौदी के पूर्व एसडीएम राजेश प्रजापति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रिश्वतखोरी के मामले में पटौदी के पूर्व एसडीएम व वर्तमान में हिसार मंडलायुक्त के ओएसडी राजेश प्रजापति को राज्य सतर्कता ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने हिसार से गिरफ्तार कर लिया है। राजेश प्रजापति के खिलाफ 2 साल पहले पटौदी के ही एक स्थानीय व्यक्ति ने शिकायत की थी।
विज्ञापन

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के मुताबिक 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी राजेश प्रजापति 2019-20 में पटौदी के एसडीएम रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति से किसी काम के एवज में रिश्वत मांगी थी। बाद में यह मामला मुख्यमंत्री मनोहरलाल तक पहुंचा और उन्होंने इसकी जांच स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी थी। 2 साल की सघन जांच के दौरान विजिलेंस की टीम ने राजेश प्रजापति के खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया जिसके बाद स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के गुरुग्राम थाने में मामला दर्ज कर उन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि विजिलेंस की तरफ से शिकायतकर्ता का नाम नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें